फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हंगाम-प्रदर्शन

शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हंगाम-प्रदर्शन

Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हंगाम-प्रदर्शन
कैराना।
विज्ञापन

सर्वजन हिताय महिला मोर्चा ने आर्यपुरी देहात के ग्राम प्रधान पर शौचालयों में धांधली और निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि अधिकारी इस पर कोई एक्शन नहीं लेते हैं, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
सोमवार को सर्वजन हिताय महिला मोचा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुमन सैनी के नेतृत्व में आर्यपुरी देहात की दर्जनों महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि देहात में ग्राम प्रधान ने भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बनवाये जाने वाले शौचालयों में जमकर गड़बड़ी की। शौचालयों के निर्माण में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। देहात में ऐसे भी पात्र लोग हैं, जिनके आजतक शौचालय तक नहीं बनवाए गए हैं और कुछ अपात्रों के यहां बनवाए। शौचालयों केे निर्माण कराने के बाद प्रधान ने संबंधित अधिकारियों से साठगांठ करके उन्हें धनराशि भी आवंटित नहीं कराई है।
विज्ञापन

मांग की कि सीधे पात्रों के खातों में ही उक्त रकम डलवाई जाएं, जिससे पात्रों तक उनका हक पहुंच सके। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान के पति सत्तार अली का कहना है शौचालयों के निर्माण में कोई भ्रष्टाचारी नहीं हुई है। जिन लोगों के यहां शौचालय बनवाए गए हैं, उन्हें एक-एक किश्त मिली है, जबकि बाकी उन्हें मुहैया नहीं हुई। उन्होंने तमाम आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed