{"_id":"5a452d514f1c1bce408bfb75","slug":"51514483025-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 जनवरी को होगी जनपद स्तरीय नवाचार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 जनवरी को होगी जनपद स्तरीय नवाचार परीक्षा
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 जनवरी को होगी जनपदस्तरीय नवाचार परीक्षा
शामली।
परिषदीय स्कूलों की जनपदस्तरीय नवाचार परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। ब्लाक स्तरीय परीक्षा के बाद अब जिला स्तरीय परीक्षा होगी। बाद विजेताओं को डीएम द्वारा सम्मानित कराया जाएगा।
जनपद के परिषदीय स्कूलों में बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए बीएसए चंद्रशेखर ने नवाचार परीक्षा का आयोजन कराना शुरू कराया है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, सुलेख और विज्ञान की परीक्षा आयोजित होती है। स्कूलों के इच्छुक बच्चों की विद्यालय स्तर, ब्लाक स्तरीय परीक्षा आयोजित हो चुकी है। विद्यालय स्तर परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक वालों को ब्लाक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग कराया था, जिसके बाद ब्लाक स्तरीय परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बच्चे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की जिला स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। बीएसए ने बताया कि जिला स्तरीय परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। यह परीक्षा 17 जनवरी को कराई जाएगी। जिलास्तर की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को डीएम द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित कराया जाएगा। मेधावी बच्चों के मन में पढ़ाई के प्रति और ज्यादा रुझान बढ़ेगा। वहीं, कमजोर बच्चों की ओर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा। स्कूलों में शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्य का भी पता लग सकेगा। उन्होंने सभी स्कूलों के शिक्षकों से ब्लाक स्तर के विजेता बच्चों को अच्छे से तैयारी कराने के भी निर्देश दिए हैं।