{"_id":"5a2ad6fb4f1c1bf4688c00b5","slug":"51512756987-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रुकवा दिया आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रुकवा दिया आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने रुकवा दिया आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कुछ ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र उनकी जमीन पर बन रहा है। वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद थानाभवन थाने में तहरीर दी।
थानाभवन ब्लाक के गांव मंटी हसनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को गांव के ही मदनराम, किशन और विजयपाल आदि ने उक्त जमीन का कुछ हिस्सा अपना बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। निर्माण करा रहे ठेकेदार ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता आरएल कुशवाहा, हल्का लेखपाल राकेश कुमार, कानूनगो सुरेश पाल शर्मा आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमीन के कागजात की छानबीन की। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय की जमीन पर बन रहा है। चकबंदी विभाग ने वर्ष 2015 में मदन, राम किशन, विजयपाल के पक्ष में जमीन का कुछ हिस्से का आदेश कर दिया था। बाद में 2017 में बंदोबस्त अधिकारी शामली ने इस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसके बाद मदन पक्ष की कोई हिस्सेदारी नहीं रही। नायब तहसीलदार ने थानाभवन थाने पर पहुंचकर निर्माण रुकवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत की। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण रुकवाने की शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।