{"_id":"59ff54964f1c1b0d698b9a12","slug":"51509905558-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के जाम ने रोडवेज बस स्टैंड बना दिया सूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के जाम ने रोडवेज बस स्टैंड बना दिया सूना
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
रोडवेज बस स्टैंड शहर के बीच होने से पिछले पांच दिनों से जाम के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण बसें अलग अलग रूटों पर शहर के बाहर से ही मुड़कर वापस चली जाती है। वहीं, कुछ यात्री बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों के आने का घंटे इंतजार करते रहते हैं।
पिछले पांच दिनों से शहर में मेरठ करनाल रोड और बाईपास पर जाम की स्थिति काफी विकट है। शहर का रोडवेज बस स्टैंड पांच दिनों से बसों बिना सूना पड़ा हुआ है। नतीजतन यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यात्री अपने अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंच तो जाते है, लेकिन वहां यात्रियों को कोई बस नहीं नजर आ रही है। बाहरी यात्रियों को समस्या का पता न होने पर वह स्टैंड पर खड़े होकर घंटों तक बसों का इंतजार करते रहते हैं। काफी इंतजार के बाद जब यात्री अधिकारियों से बसों के बारे में पूछते हैं, तो पता चलता है कि जाम के कारण बसें स्टैंड पर नहीं आ रही है। इसके बाद यात्री वहां से रिक्शा करते हुए शहर के बाहर खड़ी बसों में पहुंच रहे हैं। पूछने पर ऑपरेटर अंकित कंसल ने बताया कि कई दिनों से जाम के कारण मेरठ की बसें बुढ़ाना फाटक से पहले ही मुड़कर वहीं से सवारी लेकर वापस चली जाती है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गंगोह की बसें भी शहर के गुुुुरुद्वारा के सामने पेट्रोल पंप से ही सवारी लेकर वापस चली जाती है। पानीपत जाने वाली बसें सहारनपुर रोड से ही साईंधाम के बराबर वाले रास्ते से होकर नहर की पटरी से होते हुए बाहर से बाहर ही निकल जाती है।