{"_id":"59c2bc114f1c1b21688b5b31","slug":"51505934353-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली चालक घायल
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल
शामली। गांव फुगाना निवासी ऋषिपाल सिंह पुत्र संसार सिंह बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर शामली आ रहा था। जब वह शामली कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर गांव हसनपुर के पास पहुंचा, तो पीछे से आए ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। घायल ऋषिपाल को शामली के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा ट्रक को कब्जे में लेकर चालक शब्बीर निवासी खिचरा गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उधर, घायल ऋषिपाल को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली। कैराना कस्बा के मोहल्ला आलकलां निवासी नसीम ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर बताया कि गत 13 सितंबर को विद्युत विभाग की टीम ने उनके घर पहुंचकर मीटर चेकिंग कराई। मीटर में खराबी बताकर 35 हजार रुपये की मांग की गई। उसके पिता असगर ने विरोध किया। आरोप है कि उसके पिता के साथ मारपीट कर धक्का दे दिया, जिस कारण सिर में गंभीर चोट लगने पर उसके पिता की मौत हो गई। नसीम ने मांग की है कि आरोपी विद्युत विभाग के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
करंट लगने से किसान की मौत
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में करंट लगने से किसान प्रमोद की मौत हो गई। प्रमोद बुधवार दोपहर खेत पर गया था। इसी दौरान विद्युत लाइन से करंट लगने पर उसकी मौत हो गई। आसपास के खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने इसकी सूचना प्रमोद के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। प्रमोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।