फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विकास कार्यो मे हेराफेरी करने का आरोप

विकास कार्यो मे हेराफेरी करने का आरोप

Wed, 13 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो मे हेराफेरी करने का आरोप
विकास कार्यों में धांधली का आरोप
विज्ञापन

शामली। लांक गांव की ग्राम पंचायत सदस्या समेत ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को लांक गांव की ग्राम पंचायत सदस्या रेखादेवी, सदस्य रविंद्र कुमार, लोकेंद्र कुमार ग्रामीण विजय मलिक, वीरसैन समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव के जूनियर हाई स्कूल, पशु चिकित्सालय में ज्यादा धनराशि मरम्मत में दिखाकर धांधली की गई है। पशु चिकित्सालय पर मरम्मत के नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ है। गांव की पेयजल लाइन पिछले चार सालों से ठप है। मरम्मत के नाम पर डेढ़ लाख रुपये खर्च किए जा सकते हैं। गांव में कोई भी नाला नहंी बना है। गांव के शौचालयों में हेराफेरी का आरोप की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर वीर सैन, सुरेंद्र, जोगिंद्र, ओमवीर, तेजपाल, जगपाल, सीताराम, सेवाराम, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव के रास्ते की निशानदेही की मांग
शामली। बधेव गांव के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के रास्ते की निशान देही करने की मांग की है। मोहनवीर, सरिता, चंदू, सुनील आदि ने डीएम को शिकायत करके अवगत कराया कि पिछले तीस-चालीस सालों से गांव में कोई रास्ता नहीं है। ग्रामीणों को अपने घरों में जाने के लिए गांव के कृपाल के घेर से आना जाना पड़ता है। मौके पर हल्का लेखपाल द्वारा रास्ते की कोई भी निशान देही नहीं की है। गांव में आम रास्ता बनाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। गांव मे हल्का लेखपाल को भेजकर रास्ते की निशानदेही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली। राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अनिवेश पुंडीर, महासचिव रज्जू राणा ने डीएम को एक ज्ञापन देकर स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं का अवकाश कर राष्ट्रीय पर्व का अपमान वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारियों ने शिकायत में बताया कि तीन विद्यालयों ने स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश राष्ट्रीय पर्व का अपमान किया था। वह 24, 31 अगस्त को खंड शिक्षाअधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत करके विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed