फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खुले में ना की जाए पशुओं की कुर्बानी- डीएम

खुले में ना की जाए पशुओं की कुर्बानी- डीएम

Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खुले में ना की जाए पशुओं की कुर्बानी- डीएम
शामली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण मनाया। नगर निकायों की जिम्मेदारी है कि साफ सफाई तथा पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखें। साथ ही मुसलिम संप्रदाय के लोगों से अपील की गई है कि पशु की कुर्बानी खुले में न की जाए तथा प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए।
मंगलवार को अपराह्न करीब चार बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में ईद-उल-अजहा के त्योहार की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायत को निर्देश दिया कि ईद की नमाज वाले स्थानों के आसपास साफ सफाई और पेयजल आपूर्ति की उचित व्यवस्था करा ली जाए। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति दुरुस्त रहनी चाहिए। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि त्योहार पर शांति और भाईचारा कायम रखें। मुसलिम संप्रदाय के लोगों से अपील है कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष सार्वजनिक स्थान पर न डालें। उक्त अवशेषों को गड्ढा खोदकर डालें। त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह समस्त उपजिलाधिकारी एवं सीओ के अलावा अधिशासी अधिकारी और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- ईओ का कराया चेकअप
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में नगरपालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती गैरहाजिर रहे। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई और पालिकाकर्मियों से ईओ की गैर हाजिर रहने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि ईओ की तबीयत खराब है। इसके चलते डीएम ने ईओ को शामली सीएचसी में भेजवाकर मेडिकल चेकअप भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- 17 सितंबर को लगेगी लोक अदालत
शामली। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा। इसके तहत अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर उनका निस्तारण समस्त कार्यालयों में किया जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed