{"_id":"59a073454f1c1bc9218b4b25","slug":"51503687493-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-हरियाणा बार्डर सील, शामली में हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-हरियाणा बार्डर सील, शामली में हाईअलर्ट
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली/झिंझाना/कैराना।
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में सीबीआई कोर्ट से दोषी ठहराए जाने पर जहां हरियाणा-पंजाब में हिंसा भड़क गई। वहीं, हरियाणा बॉर्डर का जनपद होने के कारण शामली में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस ने यमुना पुल बॉर्डर पर चेकिंग कराई। साथ ही झिंझाना क्षेत्र के सींगरा और शामली कोतवाली के बलवा गांव के पास स्थित नामचर्चा घर पर पुलिस मुस्तैद रही। जिले में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
शामली जिले में हरियाणा से प्रवेश करने के लिए दो रास्ते है, जिनमें पानीपत की ओर से कैराना यमुना पुल और करनाल की ओर से बिडौली यमुना पुल है। दोनों पुलों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई और चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने झिंझाना, कैराना, शामली कोतवाली, बाबरी, गढ़ीपुख्ता सहित कई जगह चेकिंग की तथा हालात पर नजर रखी।
नौकरी के लिए पानीपत नहीं जा सके लोग
कैराना। बृहस्पतिवार रात से ही कैराना पानीपत मार्ग पर बसें और सवारी जीप बंद हो गई थीं। कैराना से हरियाणा में प्रतिदिन मजदूरी के लिए लगभग 500 से अधिक लोग काम पर नहीं गए। रोजाना की भांति हजारों वाहन यमुना पुल से आते-जाते थे, लेकिन शुक्रवार को इक्का दुक्का वाहन ही नजर आ रहे थे। हरियाणा की ओर भी हरियाणा पुलिस पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
बसें बंद होने से परेशान रहे यात्री
झिंझाना। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम के सर्मथकों को यूपी से हरियाणा की तरफ जाने से रोक दिया गया था। अन्य यात्री वाहनों पर भी रोक लगा दी गई थी। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकांश यात्री हरियाणा से पांच किलोमीटर पैदल चलकर यूपी के बिडौली बस स्टैंड से बस द्वारा झिंझाना और शामली पहुंचे। जगदीश निवासी मेरठ अपने परिवार के साथ करनाल की ओर से पैदल बिडौली आए। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ घरौड़ा से आ रहे हैं।
सैकड़ों अनुयायी पैदल ही हरियाणा रवाना हो गए
झिंझाना। पंचकुला जा रहे आगरा और अलीगढ़ के समर्थकों की तीन बसों को बिडौली से हरियाणा की सीमा में प्रवेश नहीं दिया गया। एक बस के अनुयायी तो गांव सींगरा स्थित नामचर्चा घर में रुक गए जबकि दो बसों के अनुयायी बस को छोड़कर पैदल ही हरियाणा की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस भी नामचर्चा घर पर मुस्तैद रही।
शुक्रवार दोपहर जब पंचकुला में बवाल की सूचना फैली, तो पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा, सीओ शामली एके सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी सहित शामली , झिंझाना, ऊन, चौसाना चौकी पुलिस के अलावा महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेज दिया गया। अलीगढ़ से आए अनुयायियों को बस में बैठाकर शामली की ओर रवाना कर दिया। अलीगढ़ से आए लोगो में मुनेंद्र, बोली सिंह, महक सिंह, शिवशंकर, गंगाप्रसाद, चमेली देवी, धर्मवती, राधा आदि 60 लोगों को वापस भेज दिया है। इसके अलावा आगरा से आई दो बसों के अनुयायी के इंतजार में पुलिस बल नामचर्चा घर सींगरा पर तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक ने झिंझाना के गांव सींगरा, पटनी, ऊन, भोगीमाजरा, पिंडोरा, खोड़समा, अबदाननगर आदि गांवों में डेरा सच्चा सौद केे अनुयायियों की निगरानी करने के आदेश दिए है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
24 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी धारा 144
डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को यौन शोषण में दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में बिगड़े हालात के चलते शामली जिले में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान जुलूस निकालने, सभा करने, भीड़ एकत्र होने की अनुमति नहीं रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन ---
हरियाणा से जुड़े दोनों बार्डर पर चेकिंग शुरू करा दी गई। नामचर्चा घर पर भी पुलिस तैनात है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है -डॉक्टर अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।