फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहले ट्रेफिक का आंकलन, बाद में होगा निर्माण शुरू

पहले ट्रेफिक का आंकलन, बाद में होगा निर्माण शुरू

Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पहले ट्रेफिक का आंकलन, बाद में होगा  निर्माण शुरू
पहले ट्रैफिक का आकलन, बाद में होगा निर्माण
विज्ञापन

शामली। रेलपार बाईपास का निर्माण मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा चयनित निर्माण एजेंसी पहले शनिवार की रात में यह आकलन करेगी कि रोड पर रात में कितना ट्रैफिक आता है। ज्यादा ट्रैफिक आने पर रोड ब्लाक का जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

शामली रेलपार बाईपास की निर्माण एजेंसी के प्रोपराइटर रजत चौधरी ने बताया कि शनिवार रात बाईपास के ट्रैफिक का आकलन किया जाएगा। कम ट्रैफिक आने पर रात में सड़क का निर्माण का आगे बढ़ाया जाएगा। ज्यादा ट्रैफिक होने पर बाईपास निर्माण के लिए जिला प्रशासन से बाईपास रोकने का अनुरोध किया जाएगा। रेलपार बाईपास का निर्माण रविवार की शाम से शुरू किया जाएगा। पहले क्षतिग्रस्त रोड की खुदाई की जाएगी। खुदाई के बाद सड़क का लेवल ऊंचा किया जाएगा और फुटपाथ नीचा किया जाएगा। जिला प्रशासन से ट्रैफिक प्लान की अनुमति आने के बाद सड़क निर्माण में तेजी लाई जाएगी। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि रेलपार बाईपास निर्माण के लिए ट्रैफिक प्लान बनाकर डीएम इंद्रविक्रम सिंह को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed