{"_id":"5959404e4f1c1b7e678b4a68","slug":"51499021390-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को टक्कर मारती हुई बेकाबू बस एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बस चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया।
थानाभवन के गांव नौजल निवासी शिवचरण हरड़ फतेहपुर केेेे एक स्कूल की बस पर चालक है। शनिवार रात्रि करीब नौ बजे वह बस लेकर हरड़ फतेहपुर से थानाभवन की ओर आ रहा था। उसके आगे एक ट्रैक्टर ट्रॉला चल रहा था। जब दोनों थाने के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में अचानक से स्टेयरिंग मोड़ दिया। ट्रैक्टर का ट्रॉला पीछे चल रही बस से टकरा गया। जिसमें बस चालक की साइड से क्षत्रिग्रस्त होकर बेकाबू हो गई। बस आगे चल रही बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खडे़ पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने बाइक चालक थानाभवन के मोहल्ला खैल निवासी सोनू पुत्र मेनपाल और शिवचरण को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सोनू को शामली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि बस शिवचरण का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है।