{"_id":"5952af674f1c1b91278b4a9b","slug":"51498591079-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश राय तथा सुनील दत लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश राय तथा सुनील दत लाइन हाजिर
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने कोतवाली शामली सहित तीन थानों के थानाध्यक्षों को बदल दिया। इस कड़ी में शामली कोतवाली प्रभारी सतीश राय तथा थानाध्यक्ष गढ़ीपुख्ता सुनील दत्त को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
मंगलवार को एसपी ने स्वाट टीम से अवनीश गौतम को शामली कोतवाली प्रभारी बनाया है। जबकि स्वाट टीम में ही तैनात उमेश रोरिया को कांधला थाना प्रभारी बनाया गया है। कांधला थाना प्रभारी एमएस गिल को गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी बनाया गया है। अवनीश गौतम पूर्व में झिंझाना थाना का चार्ज संभाल चुके है, जबकि उमेश रोरिया भी कैराना और शामली कोतवाली प्रभारी रह चुके हैं। सब इंस्पेक्टर एमएस गिल भी कैराना कांधला, थानाभवन आदर्शमंडी थाने के प्रभारी रह चुके हैं।
काजीवाड़ा प्रकरण बना सतीश राय के हटने का कारण
शामली। 31 मई को सतीश राय ने कोतवाली शामली का चार्ज लिया था। अभी उनको 20 ही दिन हुए थे, लेकिन लाइन हाजिर कर दिया गया। माना जा रहा है कि मोहल्ला काजीवाड़ा में अवैध कटान पर कार्रवाई नहीं करने पर एसपी को शिकायत पहुंची थी। जिस पर एसपी ने एसओजी प्रभारी से कार्रवाई कराई थी जिसमें पशुओं का अवैैध रूप से कटान पकड़ा गया था। उसके बाद भी पुलिस ने तीन लोगों को थाने से जमानत दे दी थी। इस मामले में एसपी नाराज चल रहे थे। इसके अलावा मालैंडी, ताना सहित कई जगह हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष सुनील दत्त पर गाज गिरी है।