{"_id":"5946ca774f1c1b89778b494f","slug":"51497811575-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद के युवक की सऊदी में मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद के युवक की सऊदी में मौत, कोहराम
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदी गंज में जामा मस्जिद के निकट रहने वाले इनामुल्ला का 25 वर्षीय पुत्र इरशाद दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब अमीरात में एक कंपनी में मशीन आपरेटर के पद पर कार्य करता था। इरशाद की वहां बीमारी के चलते मौत हो गई। रविवार को वहां से कॉल आई। पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गए। परिवार के कय्यूम ने बताया कि उसके दो छोटी बेटियां एवं एक बेटा है। घर की स्थिति को देखते हुए तथा शव को विदेश से लाने में होने वाली परेशानी के मद्देनजर इरशाद का शव सउदी अरब में ही सुपुर्द-ए-खाक करने का फैसला किया गया।