{"_id":"67e0683c13c6104a9a0f3ea9","slug":"513-lakh-rupees-were-robbed-on-the-pretext-of-quadrupling-the-amount-shamli-news-c-26-1-sal1002-139004-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रकम चार गुना करने का झांसा देकर 5.13 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रकम चार गुना करने का झांसा देकर 5.13 लाख रुपये हड़पे
Mon, 24 Mar 2025 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
शामली। अदालत के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मोहल्ला बिसातियान निवासी नदीम अहमद ने बताया कि गोगावान निवासी सरवर से उसकी जान पहचान थी।
करीब दो साल पहले सरवर, प्रवीन, समीर और पानीपत निवासी अज्ञात युवक उसके घर आए तथा कहने लगे की ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाने पर दो साल में चार गुना हो जाता है।
आरोपियों की बातों पर विश्वास करके उसने कई बार ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 5 लाख 13 हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में आरोपियों ने मुनाफा के नाम पर उसे चेक दिए। तीन अप्रैल 2024 को आरोपियों ने उसे खुरगान रोड पर स्थित अपने रिश्तेदार के क्लीनिक पर बुलाया। आरोपी ने कहा कि कंपनी बंद कर दी है तुम चेक वापस दे दो, हम तुम्हें कल नकद रुपये दे देंगे। आरोपियों की बातों में आकर उसने चेक वापस दे दिया। बाद में उसने जब अपने रुपये मांगे तो आरोपी आजकल आजकल कहने लगे। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उसके रुपये हड़प लिए।