फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 thousand rupees were taken out from the pocket of a young man who had come to buy iron rods.

Shamli News: सरिया खरीदने पहुंचे युवक की जेब से 50 हजार रुपये निकाले

Sun, 23 Aug 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 23 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were taken out from the pocket of a young man who had come to buy iron rods.
कांधला। मोहल्ला शेखजादगान में सरिया खरीदने पहुंचे युवक की जेब से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। चोरी की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक पीड़ित की जेब से रुपये निकालता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेल निवासी इमरान मकान निर्माण के लिए सरिया खरीदने शेखजादगान स्थित दुकान पर पहुंचे थे। वह दुकान मालिक से सामान के बारे में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पास खड़े एक युवक ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। दुकान से बाहर निकलने के बाद इमरान को जेब से रुपये गायब होने का पता चला। जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान और तलाश में जुटी है। पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed