फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 thousand fine on hot mix plant and those who put construction material in the open

हॉट मिक्स प्लांट व खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों पर 50 हजार जुर्माना

Tue, 23 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
50 thousand fine on hot mix plant and those who put construction material in the open
बुटराडा स्थित हॉट मिक्स प्लांट - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग व डीएम जसजीत कौर ने प्रदूषण को नियंत्रित करने और ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खुले में निर्माण सामग्री से धूल उत्सर्जन के मामले में गांव बुटराड़ा में हॉट मिक्स प्लांट का निरीक्षण किया। इसके अलावा भवन निर्माण सामग्री बेचने वालों के यहां भी भ्रमण किया। हॉट मिक्स प्लांट मैसर्स जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के अलावा मैसर्स आदित्य बिल्डिंग मैटीरियल और मैसर्स निर्वाल बिल्डिंग मैटीरियल सूरजमल विहार के खिलाफ 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाने की संस्तुति एसडीएम शामली बृजेश कुमार सिंह से की।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर जनपद में विभिन्न मार्गों पर स्थानीय निकायों के टैंकर्स के माध्यम से वाटर स्प्रिंकलिंग कराई गई। जिससे धूल उत्सर्जन में कमी लाई जा सके। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम दिन और रात में उद्योगों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। संभावित धूल उत्सर्जन स्रोतों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नागरिकों से भी अपील की गई कि किसी भी दशा में कूड़ा या वेस्ट न जलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed