फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 crore released for construction of Meerut-Karnal bypass

शामली: मेरठ-करनाल बाईपास निर्माण के लिए 50 करोड़ जारी, बनेंगे कई पुल और अंडर ब्रिज

Sun, 18 Oct 2020 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
50 crore released for construction of Meerut-Karnal bypass
शामली मेरठ-करनाल फोरलेन बाईपास के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली से 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह राशि किसानों को उनकी भूमि के मुआवजे के रूप में वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली-शामली-सहारनपुर फोरलेन से मेरठ-करनाल हाईवे तक नए बाईपास का निर्माण जल्द शुरू होगा। यह बाईपास शामली, गोहरनी, मुंडेटकलां और बधेव के जंगल से होता टिटौली, सेवापुर और टपराना गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे से जुड़ेगा। एडीएम अरविंद कुुमार सिंह ने बताया एनएचएआई नई दिल्ली से बाईपास की जद में आने वाली भूमि के मुआवजे के लिए 50 करोड़ रुपये प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


यह मुआवजा गोहरनी, मुंडेटकंला, टिटौली गांव के किसानों को दी जानी है। इसी माह में किसानों को मुआवजा वितरण कार्य शुरू दिया जाएगा। दिल्ली-शामली-सहारनपुर के बाईपास की जद में आने वाले बनत और शामली मुआवजा संबंधी मामला सुलझ गया है। जल्दी भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई पुल और अंडर ब्रिज बनेंगे
शामली जिला मुख्यालय के चारों ओर निकलने वाले बाईपास पर कई पुल और अंडर ब्रिज बनेंगे। दिल्ली-शामली-सहारनपुर के बाईपास में बलवा में रेलवे लाइन के ऊपर एक फ्लाईओवर, सिंभालका गांव में मेरठ करनाल में अंडर ब्रिज, पानीपत-खटीमा के बनत बाईपास में कृष्णा नदी का पुल, मेरठ-करनाल बाईपास में पूर्वी यमुना नहर पर पुल बनेंगे। यह बाईपास नवीन जिला मुख्यालय व जिला जजी के पास से होकर गुजरेगा।

पानीपत-खटीमा फोरलेन का दूसरा बाईपास दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग से बलवा के पास से शुरू होकर पानीपत खटीमा मार्ग पर कंडेला के पास निकलेगा। पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन का पुल, चार अंडर ब्रिज बनेंगे। 26.77 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।

यह बाईपास सिंभालका, भौंराकला मार्ग को सेहटा, बनत में शामली तहसील के पास पानीपत खटीमा फोरलेन को जोड़ेगा और दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर साईं धाम के पास पहुंचेगा।

शामली के प्रस्तावित बाईपास
1. मेेरठ करनाल बाईपास की जद में आने वाले गांव
- शामली, गोहरनी, मुंडेट कला,बधेव, टिटौली, टपराना
- अनुमानित लंबाई दस किमी
2 - पानीपत-खटीमा फोरलेन का बनत बाईपास
- अनुमानित लंबाई तीन किमी
3. दिल्ली-शामली-सहारनपुर फोरलेन का बाईपास के गांव
- बलवा, सिंभालका, सेहटा, बनत
- अनुमानित लंबाई दस किमी लंबाई
4- पानीपत- खटीमा फोरलेन का कंडेला बाईपास
- बलवा, खंद्रावली, अलीपुर, एरटी, कंडेला गांव
- अनुमानित लंबाई पांच किमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed