फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 complaints were received, only five were resolved

Shamli News: शिकायतें आईं 50, मात्र पांच का हुआ निस्तारण

Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
50 complaints were received, only five were resolved
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट में डीएम रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष 50 शिकायतें पत्र निस्तारण के लिए रखे, लेकिन पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। मौके पर एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, तहसीलदार शामली प्रिंयका जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




वहीं, मंगलवार को तहसील सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीनी विवादों, अवैध कब्जों, पेंशन आदि से संबंधित कुल 19 शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एएसपी, एसडीएम स्वप्निल यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed