फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 complaints reached in Jansunwai Camp

जनसुनवाई कैंप में पहुंची 50 शिकायतें

Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 complaints reached in Jansunwai Camp
शामली। टीम मानस अजय संगल द्वारा रविवार को जन सुनवाई कैंप आयोजित किया गया। कैंप में शिकायतों का सदस्यों ने जल्द की संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। नगर पालिका परिषद शामली परिसर में आयोजित पहले जन सुनवाई कैंप का शुभारंभ समाजसेवी कुलभूषण खुराना, सभासद अनिल उपाध्याय, निशीकांत संगल, पंकज गुप्ता, राजीव गोयल ने संयुक्त रूप से किया। निशिकांत संगल ने बताया कि कैंप में पालिका से संबंधित पानी, सड़क, पाइप लाइन, टैक्स विभाग, आवारा कुत्ते, बंदरों का आतंक, स्ट्रीट लाइट आदि समस्याओं के अलावा पेंशन, वैक्सीनेशन कैंप, बिजली विभाग, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास विकास योजना, प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित 50 शिकायतें आई। टीम के सदस्यों ने समस्याओं को सुना और जल्द ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का आवश्वासन दिया। इस अवसर पर राहुल तायल, विभोर गर्ग, फतह राजपूत, सुनील उपाध्याय, सूरज कौशिक, वाशु धीमान, मनीष नामदेव, सलमान अहमद, आकाश गोयल, कमल बंसल, रक्षित गोयल, हिमांशु गोयल, चेतन भट्ठी, पंकज तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed