फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 accounts of cyber thugs from Ahmedabad, Kerala, Ajmer frozen

Shamli News: अहमदाबाद, केरल, अजमेर के साइबर ठगों के 50 खाते फ्रीज

Mon, 05 May 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
50 accounts of cyber thugs from Ahmedabad, Kerala, Ajmer frozen
शामली। साइबर सेल ने साइबर ठगी करने वाले अहमदाबाद, अजमेर, केरल समेत विभिन्न स्थानों के साइबर ठगों के 50 खाते फ्रीज कराए हैं। इन खातों में बीस लाख से अधिक राशि ट्रांसफर की गई थी। छह साइबर ठगों को भी साइबर सेल ने चिन्हित कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शामली से केरल, अहमदाबाद के साइबर ठगों के खातों में सबसे अधिक ठगी की रकम ट्रांसफर की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में रोजाना तीन से चार मामले साइबर ठगी के सामने आते हैं। यहां पर कंपनियों में इनवेस्टमेंट, रिश्तेदार बनकर, ओटीपी पूछकर सबसे अधिक ठगी की जा रही है। साइबर सेल के अनुसार, हाल ही में शामली के रहने वाले नौकरीपेशा कोशल वर्मा से कंपनी में इनवेस्ट के नाम पर 55 लाख की ठगी गई थी। जांच में सामने आया है कि गुजरात के अहमदाबाद और अन्य स्थानों के साइबर ठगों ने रकम खातों में ट्रांसफर की। कैराना के मुनीर से रिश्तेदार बनकर दो लाख की ठगी के मामले में रकम केरल, अजमेर आदि के खातों में ट्रांसफर हुई मिली।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी संजीव भटनागर के अनुसार, साइबर ठगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जांच में सामने आया है कि कुछ नौकरीपेशा और छात्र भी साइबर ठगी के गिरोह से जुड़े हैं। जल्द ही गिरोह के सदस्य पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed