फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   479 patients of fever found in the first six days of the survey campaign

जिले में रोज मिल रहे बुखार के नए मरीज, घर-घर चल रहा सर्वे

Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
479 patients of fever found in the first six days of the survey campaign
सर्वे अभियान के पहले छह दिन में बुखार के मिले 479 मरीज
विज्ञापन

शामली। जिले में बुुुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जा रही जांच में रोजाना बुखार के नए मरीज मिल रहे हैं। छह दिन में हुए सर्वे में 479 बुखार के मरीज मिले हैं। बुखार पीड़ितों को स्वास्थ्य टीमों द्वारा दवा देकर उपचार दिया जा रहा है। रोजाना औसतन 80 से अधिक बुखार के मरीज मिल रहे हैं।
प्रदेश के कई जिलों में डेंगू व वायरल बुखार का प्रकोप फैलने के कारण शासन ने सभी जिलों में घर-घर जाकर सर्वे और जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सात सितंबर से 16 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पहले छह दिन में अब तक 151824 घरों का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे अभियान में रोजाना 500 से अधिक टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

अब तक हुए सर्वे में 647 गर्भवती महिलाओं की जांच, दो साल तक के 1905 बच्चों की जांच की गई। जांच में 736 लोग विभिन्न बीमारियों के लक्षणयुक्त मरीज मिले हैं, जिनमें सामान्य बुखार के 479 मरीज मिले हैं। औसतन प्रतिदिन 80 से अधिक मरीज बुखार के सामने आ रहे हैं। इनमें 240 मरीज सर्दी, जुकाम व खांसी के मिले हैं। दो सप्ताह से अधिक खांसी वाले 25 मरीज, खांसी के साथ बलगम में खून आने वाले क्षय रोग के लक्षण वाले चार मरीज, वजन कम वाले क्षय रोग के लक्षण वाले छह और सांस लेने में परेशानी वाले छह, दिमागी बुखार के लक्षण वाले तीन मरीज, बुखार के साथ ठंड लगने वाले मलेरिया के लक्षण वाले 15 मरीज, बुखार के साथ पेट दर्द वाले पांच मरीज और बुखार के साथ उल्टी व बुखार के साथ चकत्ते वाला एक मरीज यानि डेंगू के लक्षण वाला मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों द्वारा घर-घर जाकर बुखार की रोकथाम के लिए सर्वे अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य टीमों द्वारा बुखार के मरीजों को दवा देकर उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में बुखार की स्थिति सामान्य है। जांच में अभी तक डेंगू का कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21982 लोगों को नहीं लगी पहली डोज
शामली। सर्वे अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण में छूटे 45 साल से अधिक उम्र के उन लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिनको अभी तक वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगी है। छह दिन में हुए सर्वे में 45 साल से अधिक आयु के 21982 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed