फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   477 patients got treatment in Chief Minister's Health Fair

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 477 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
477 patients got treatment in Chief Minister's Health Fair
शामली। जनपद में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेले में 477 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में इस बार मरीजों की संख्या कम रही है। पिछले रविवार को स्वास्थ्य मेले में 632 मरीजों ने उपचार कराया था। इस बार मेले में 477 मरीज पहुंचे। ज्यादातर मरीज नजला, जुकाम और वायरल बुखार के थे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 201 पुरुष मरीज, 213 महिला मरीज और 63 बच्चों की जांच कर उपचार दिया गया। मेले में आयुष्मान भारत योजना के 114 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मेले में 26 चिकित्सक और 126 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों का उपचार किया गया। सबसे कम दो मरीज फुगाना पीएचसी पर और चार मरीज अरबन पीएचसी कैराना पर पहुंचे। सबसे ज्यादा 32 मरीज बनत पीएचसी पर और 31 मरीज हरड़ फतेहपुर पीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में 900 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में कोरोनारोधी टीकाकरण के बूथ भी लगाए गए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 23 स्थानों पर बूथ लगाए गए, जिन पर 2300 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 900 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें 376 को पहली डोज और 524 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। जिले में 39.13 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 85 वॉयल खर्च हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed