फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   43 arms license deposited, one revoked

43 शस्त्र लाइसेंस जमा, एक हुआ निरस्त

Sun, 11 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
43 arms license deposited, one revoked
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस ने 43 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए, जबकि एक शस्त्र लाइसेंस निरस्त करा दिया।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत शनिवार को 17 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया। 1262 व्यक्तियों को मुचलका पाबंद किया गया। 16 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और चार हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। 43 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए, जबकि एक शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया गया। इसके अतिरिक्त 260 लीटर अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव कुतुबगढ़, मोर माजरा, तितारसी, गुज्जरपुर, खंदरावली, भभीसा, डूंडुखेड़ा में भ्रमण किया और गांवों में बैठकें आयोजित कर लोगों से पंचायत चुनाव में निर्भय होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed