फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पाक के कायरतापूर्ण हमले सहन नहीं होंगे, भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व

पाक के कायरतापूर्ण हमले सहन नहीं होंगे, भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व

Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पाक के कायरतापूर्ण हमले सहन नहीं होंगे, भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व
कैराना। भारतीय वायु सेना द्वारा पाक के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मारने पर क्षेत्र में खुशी के साथ जोश का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कब तक पाक के कायरतापूर्ण हमले सहन किए जाएंगे, अब पाक को उसकी औकात दिखाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पट्टो वाला निवासी रिटायर्ड फौजी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 1963 में आर्मी एजुकेशन कोर ज्वाइन की थी। उनकी पोस्टिंग सांभा, अखनूर व चाइना बार्डर के पास सिक्किम में हुई थी। 1965 का युद्ध लगभग 14 दिन तक चला था। उस समय वे इलाहाबाद इलेक्ट्रिक मेकेनिकल इंजीनियर ट्रेनिंग सेंटर में थे। 1965 के युद्ध में भारत की फौज ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। इसके बाद 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय उनकी पोस्टिंग जबलपुर सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर पर थी। 1971 में भी युद्ध लगभग 15 दिन तक चला था। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत के मिराज लड़ाकू विमानों ने पाक सीमा में 70 किमी अंदर तक घुसकर आतंकवादियों के कैंपों पर भीषण बमबारी पर कर पाकिस्तान को उसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने भूल से भी परमाणु बम का इस्तेमाल किया तो वो कदम पाकिस्तान की आत्महत्या साबित होगा। भारत के सैनिक देश की आन बान के लिए सिर्फ दुश्मनों को मारना ही जानते है। हमें अपने जवानों पर गर्व है।
विज्ञापन


हमारे जवानों ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। हमारे सैनिक पाकिस्तान को धुल चटा देंगे। हमें खुशी है कि जवानों ने पाक के अंदर घुसकर उसकी औकात दिखा दी। अनिल गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान हमेशा भारत में आतंकवाद भेजकर कायरतापूर्ण कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान में घुसकर हमारे जांबाज सैनिकों ने आतंकवादियों को मारकर हमारे जवानों की शहादत का बदला लिया है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। आरिफ उर्फ भूरा, व्यापारी

आतंकवादियों की कायरता पूर्ण हरकत से पूरा देश दुखी था। 12 दिन बाद हमारे वीर जवानों ने आतंकवादियों और उसके आका पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखा दिया। हम अपने जवानों को सलाम करते है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना जरूरी है। महबूब अली, किसान

पूरा गांव खुश है कि हमारे जवानों ने पुलवामा का बदला लिया है। अगर जरूरत पड़ती है तो वे भी दुश्मन से लड़ने सीमा पर जाने के लिए तैयार बैठे है। प्रमोद चौहान अधिवक्ता, कंडेला


आज पूरा देश पुलवामा बदले के कारण खुश है। पाकिस्तान में हिम्मत नहीं है कि वो परमाणु बम का इस्तेमाल करें। क्योंकि भारत उसका जवाब देने में पूरी तरह समर्थ है। संदीप शर्मा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed