{"_id":"5c23c470bdec2256c93f7baf","slug":"41545847920-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की सफाई न होने पर सड़क, दुकानों में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की सफाई न होने पर सड़क, दुकानों में भरा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के नाले की सफाई नहीं होने के कारण दुकानों में गंदा पानी भर गया है। दुकानदारों का आरोप है कि पालिका अधिकारियों को शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
नौकुआं रोड से अजंता चौक, बुढ़ाना रोड होते हुए नाला शहर के बीच से होकर गुजरने वाले मुख्य नाले में गिरता है। बुधवार को नाले में कूड़ा-कचरा फंसने से पीछे की तरफ की नालियां ओवर फ्लो हो गईं। हालात ये हो गए कि फव्वारा चौक से लेकर अजंता चौक तक की एक तरफ की नाली से गंदा पानी सड़कों पर फैलना शुरू हो गया। कई दुकानों में गंदा पानी भरने से हजारों का नुकसान हो गया। दवा विक्रेता गुरुचरण ने बताया कि सुबह से नाली से गंदा पानी बाहर निकल रहा है, जिससे उसकी दुकान के अंदर तक पानी पहुंच गया। पालिका को शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड के सभासद को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन दिनभर गंदा पानी भरा रहा।
जनरल स्टोर के मालिक सतीश शर्मा ने बताया कि नाली ओवरफ्लो होने से गंदा पानी दुकान में भर गया था। कैराना रोड पर भी दुकानों के बाहर पानी भरा रहा। इस संबंध में वार्ड सभासद आशुतोष पंवार का कहना है कि नाली ओवर फ्लो होने से दुकानों व सड़क पर पानी भरने की सूचना मिली थी। इस समस्या के समाधान के लिए पालिका अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उधर, इस संबंध में पालिका के सफाई निरीक्षक गोविंद का कहना है कि अजंता चौक के समीप पुलिया में कूड़ा-कचरा फंसने से नाली ओवरफ्लो हो गई थी। कर्मचारियों को भेजकर पुलिया से कूड़ा निकालकर पानी निकलवा दिया है। बृहस्पतिवार को फिर पुलिया की सफाई कराई जाएगी।