फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यापारियों से बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील

व्यापारियों से बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील

Wed, 05 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। थाना पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक की। पुलिस ने बाजार में पहरा और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
बुधवार को कोतवाली परिसर में आयोजित व्यापारियों की बैठक में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने कहा कि नगर में आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए बाजारों में भी चौकीदारों से पहरा लगवाए जाने की जरूरत है। आने वाले दो महीने सर्दी के मौसम हैं, जिनमें अधिकतर घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। पुलिस भी बाजारों में गश्त करती रहती है, लेकिन व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। व्यापारियों से कहा कि वह भी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि बाजारों में रात के समय यदि कोई ट्रक या ऐसा वाहन खड़ा दिखें, तो उसे वहां से पूछताछ कर हटवा दें। क्योंकि इसी की आड़ में कई बार चोरी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। साथ ही, व्यापारियों ने छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए नगर में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम का अभियान चलाए जाने को भी कहा। उन्होंने पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की। बैठक में एसएसआई भानु प्रताप सिंह, एसआई शोकेन्द्र पाल सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, आयुष सिंघल, विकास, रजनीश आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed