फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाल दिवस का जोड,,,बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

बाल दिवस का जोड,,,बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Thu, 15 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाल दिवस का जोड,,,बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
देशभक्ति से ओतप्रोत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ उन/ झिंझाना/ गढ़ीपुख्ता। शहर और देहात क्षेत्र के स्कूलों में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर लोगों का दिल जीत लिया।
शहर के सरतीदेवी राजा राम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य मधु शर्मा व डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने किया। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाल प्रेम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेल में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राकेश कुमार संगल, अंकित कुमार गर्ग, रूपाली गुप्ता, अर्चना संगल, सुधा कुमारी, मानसी गर्ग, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य एसके आर्य, डॉ अनुराग शर्मा, प्रदीप गोयल, केडी यादव, प्रमोद कुमार, अमरपाल सिंह, रजनीश कुमार आदि ने किया। डॉ अनुराग शर्मा ने पंडित नेहरू के राजनैतिक जीवन व उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अर्जुन राम, महावीर सिंह, राजनाथ सिंह, राजवीर सिंह, राजीव गोयल, विनोद कुमार, सुशील कुंमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉक गोल्ड एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल व प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
होली हेवन पब्लिक स्कूल उन में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा आठ तक के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी डांस व क्लासिकल डांस की प्रस्तुति से सभी का मनमोहा। कक्षा 10 के छात्र सारंग गिल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू बनकर उनके उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके बाद कबड्डी व क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक नगेंद्र कुमार, ओमकार कौशिक, नीरज मित्तल, दीपक कुमार, सुभाषचंद, प्रियंका शर्मा, सुजाता मित्तल, गोविंद कुमार, नीरज स्वामी, रूबी काजला, अनिता आदि मौजूद रहे।
लोट्स वैली पब्लिक स्कूल पिंडौरा में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दीपा चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि बाल दिवस पंडित नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। यह उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए उनका नाम चाचा नेहरू पड़ा। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार आर्य, विकास कुमार, नितिन, आराधना गर्ग, नीति, गरिमा, नेहा, दिव्या मित्तल, अनुज आदि उपस्थित रहे।

फ्लोरेंस डेल स्कूल गढ़ीपुख़्ता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन राजकुमार वर्मा, प्रबंधक सविता वर्मा व प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर प्राइमरी के बच्चे चाचा नेहरू की वेशभूषा पहनकर स्कूल में आए। साथ ही कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस शो, म्यूजिकल चेयर, ट्री डेकोरेशन, बास्केट डेकोरेशन एवं कबड्डी प्रतियोगिता की गई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गढ़ीअब्दुल्ला खान स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य जेएस जॉनसन ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद कार्यक्रम में खो-खो, दौड़, बैटमिंटन, कबड्डी, क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed