{"_id":"5bb50342867a557fe9786fe1","slug":"41538589506-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। यूपी गेट पर किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर केंद्र सरकार का पुतला फुंककर विरोध जताया। गुस्साए किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करने जा रहे किसानों पर पुलिस ने यूपी गेट पर लाठीचार्ज करने के साथ ही रबर की गोलियां, आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की थी। पुलिस के द्वारा की गई लाठीचार्ज में दर्जनों किसान घायल हो गए थे। लाठीचार्ज में क्षेत्र के गांव डांगरौल निवासी राजन जावला, रोहताश, 60 वर्षीय हरिसिंह, सुरेश भी घायल हो गए थे। बुधवार को गांव डांगरौल, भभीसा और सुन्ना के ग्रामीणों ने किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाने के साथ ही किसानों के साथ धोखेबाजी करने का भी आरोप लगाया। किसानों ने 2019 में भाजपा को सबक सिखाने की कसम खाई। इस दौरान पूर्व प्रधान सुधीर कुमार, चंद्र, इकबाल, राजेश, रणधीर, शुभम, सतीश, जगबीर सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।