फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गंदगी भरे पानी से गुजरकर जाने को मजबूर है स्कूली बच्चे

गंदगी भरे पानी से गुजरकर जाने को मजबूर है स्कूली बच्चे

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
गंदगी भरे पानी से गुजरकर जाने को मजबूर है स्कूली बच्चे
गंदगी भरे पानी से गुजरकर जाने को मजबूर हैं स्कूली बच्चे
विज्ञापन

बाबरी।
बाबरी के सोंटा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यों से नाराज होकर पंचायत बुलाई। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में सफाई न कराने के साथ ही गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई न होने से बच्चों को स्कूल में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिसकी शिकायत व डीएम से करेंगे।

सोमवार शाम को ग्राम प्रधान के विकास कार्य से खुश न होने पर ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। अध्यक्षता चौधरी सोराज सिंह व संचालन सुधीर कुमार ने किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सफाई न कराने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से स्कूली बच्चे गंदे पानी से होकर रोज स्कूल जाते हैं। नतीजतन गांव में बीमारी की हालात पैदा हो गए हैं। गांव में भरे पानी की वजह से मच्छर पैदा हो गए हैं। वहीं, ग्राम प्रधान के पति पर लोगों ने काम की शिकायत करने पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। गांव में सफाई कर्मचारी भी नहीं हैं। एक वर्ष से स्कूल के बच्चे घर से नहाकर स्कूल को जाते हैं, लेकिन स्कूली बच्चे रास्ते में तालाब के गंदे पानी से निकलकर जाने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तालाब में पंपिंग सेट के द्वारा पानी की निकासी की जाती थी, लेकिन ग्राम प्रधान के द्वारा उक्त पंपिंग सेट को तालाब से हटा दिया। वहीं, ग्राम प्रधान के पति गौतम पर ग्रामीणों ने हैंडपंप के री-बोर व अन्य विकास कार्यों में भी गबन का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त प्रकरण में ग्रामीण जिलाधिकारी को शिकायत करेंगे। इस दौरान कैप्टन सोमपाल सिंह, सुकरमपाल, सुधीर कुमार, बिजेंद्र सिंह, बबलू ,कपिल, रोहताश, मनोज, सतपाल, मिंटू आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्राम प्रधान के पति गौतम का कहना है कि पिछले पांच माह से ग्राम सचिव का पद खाली चल रहा है। नतीजतन गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। इस विषय में उन्होंने कई बार सीडीओ से भी मिलकर नियुक्ति कराने की मांग कर चुके हैं। सचिव की नियुक्ति होने पर विकास कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed