{"_id":"5b9aaccb867a557ec97f1a0d","slug":"41536863435-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में बलवंती देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में बलवंती देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं का रहा दबदबा
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवी कॉलेज में हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के कई कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता की दोनों वर्गों की टीम में बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना की टीम विजेता बनी। ये टीम सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता का आयोजक जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज भाजू और जैन कन्या शामली की टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग की दोनों ही टीमों में बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर का दबदबा रहा। खेल शिक्षिका संगीता सरोहा ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की टीम तैयार की गई। यह टीमें अब चौदह सितंबर को सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस बीच खेल शिक्षक अमरपाल, मोहित मलिक, संगीता सरोहा, सपना तोमर, निखिल, दीपक, अमित आदि रहे।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुई छात्राओं
जूनियर वर्ग में वीशू और आस्था बलवंती कॉलेज, अलीशा और सबनूर जैन कन्या, सिमरन हिंदू कन्या का चयन हुआ।
सीनियर वर्ग में शगुन और आयूषि बलवंती देेवी, अकसाना जैन कन्या, वंशिका महर्षि दयानंद भाजू, शिवानी हिंदू कन्या शामली का चयन हुआ।