{"_id":"5b980d4f867a557f220f8f5d","slug":"41536691535-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति सागर महाराज का मनाया समाधि दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति सागर महाराज का मनाया समाधि दिवस
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूब याद आए शांति सागर महाराज
शामली। दिगंबर जैन साधु सेवा समिति द्वारा महावीर मार्ग स्थित जैन धर्मशाला में आचार्य शांति सागर महाराज का समाधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में आचार्य शांति सागर महाराज के जीवन चरित्र पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान सागर महाराज ने कहा कि शांति सागर महाराज का जन्म 1872 में कर्नाटक में हुआ था। 146 वर्ष पूर्व एक पुण्य आत्मा ने जन्म लिया था। शांति सागर महाराज पुण्य आत्मा थे और उन्होंने 16 वर्ष तक केवल एक समय ही भोजन किया। दो ग्रंथों का अध्ययन किया। भगवती आराधना के शास्त्र को 36 बार पढ़ा, 18 करोड़ बार जप किया। आज ही के दिन उन्होंने पूर्ण रूप से समाधिमरण लिया था। इस अवसर पर अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, अनिल जैन, प्रवीण जैन, जेके जैन, दीपक जैन, सलेकचंद जैन, वीरेश जैन, राजीव जैन आदि भी मौजूद रहे।