{"_id":"5b8d7de842c79246764183cf","slug":"41535999464-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने की हुई भिडंत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने की हुई भिडंत, दो घायल
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
शामली।
सोमवार को मोहल्ला रामसागर निवासी रविंद्र पुत्र जयनंद बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुंडेट नहर पुल पटरी से होकर जा रहा था। उसी समय सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे रविंद्र व दूसरी बाइक पर सवार वृद्ध ताराचंद सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने मामले की सूचना आदर्श मंडी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी दी। सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।