{"_id":"5b882e9442c79246627ac252","slug":"41535651476-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरी स्पोर्टस एकेडमी बनी सद्भावना कबड्ड़ी प्रतियोगिता की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरी स्पोर्टस एकेडमी बनी सद्भावना कबड्ड़ी प्रतियोगिता की विजेता
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
शामली। गांव खेड़ीकरमू स्थित मंसूरी स्पोर्ट्स एकेडमी पर चल रही तीन दिवसीय सद्भावना कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंसूरी स्पोर्ट्स एकेडमी खेड़ीकरमू ने जीतकर प्रतियोगिता की विजेता बनी।
बारिश के मौसम के चलते गांव खेड़ीकरमू में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को बीच में ही रुक गया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें मंसूरी स्पोर्ट्स एकेडमी खेड़ीकरमू और महाकाल शामली की टीम के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में खेड़ीकरमू की टीम ने शामली की टीम को 38-32 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का मैन ऑफ दा मैच दीपक कुमार को दिया गया। मैच रेफरी की भूमिका सलीम और इस्तेकार ने निभाई। टीम में कप्तान मनीष, मोहम्मद चांद, विकास, दीपक, फुरगान, अभि राणा, सूर्यदीप, दीपक मलिक रहे। सभी खिलाड़ियों को एकेडमी अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, विनित मलिक, राजबीर, नदीम, सतबीर, श्रीपाल कालखंडे ने सम्मानित कर किया।