{"_id":"5b84436e42c7924676417503","slug":"41535394670-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 3206 महिलाओं ने रोडवेज बसों में की निशुल्क यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 3206 महिलाओं ने रोडवेज बसों में की निशुल्क यात्रा
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
3206 महिलाओं ने रोडवेज बसों में की निशुल्क यात्रा
शामली। रक्षाबंधन के मौके पर पिछले 24 घंटों में 3206 महिलाओं ने एक लाख 24 हजार रुपये की निशुल्क यात्रा यूपी रोडवेज की बसों में की है। शामली रोडवेज डिपो की 22 रोडवेज बसों ने सोमवार को रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना के तहत तीन लाख 60 हजार रुपये की आय अर्जित की है। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि शामली रोडवेज डिपो की 22 अनुबंधित बसों से ढाई लाख रुपये की आय होती थी। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व शनिवार को 3 लाख 20 हजार, रविवार को 3 लाख 52 हजार रुपये व सोमवार को 3 लाख 60 हजार रुपये की रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना के तहत आय अर्जित की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन के सापेक्ष अपेक्षा कम भीड निकली है। प्रोत्साहन योजना 29 अगस्त तक जारी रहेगी।