{"_id":"5b6f2b4c4f1c1be5258b46c9","slug":"41534012236-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान के अपमान पर भीम आर्मी ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान के अपमान पर भीम आर्मी ने जताया रोष
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान के अपमान पर भीम आर्मी ने जताया रोष
शामली। दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर संविधान का अपमान करने वालों के खिलाफ भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कार्रवाई की मांग की और घटना की कड़ी निंदा की गई।
शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर इस संबंध में ज्ञापन देने शामली कलक्ट्रेट में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि तीन दिन पूर्व दिल्ली के जंतर मंतर पर कुछ लोगों ने प्रदर्शन करके भारतीय संविधान का अपमान किया। बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के खिलाफ भी अपमानित शब्दों का इस्तेमाल किया। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि ऐसी कोशिश देश की संप्रभुता तथा अखंडता को हानि पहुंचा सकती है। इस दौरान विशाल, दीपक, हर्ष, सुंदर, प्रमोद, राहुल, अविनाश, शुभम, सचिन, रोहित, उत्तम, संजीव, गौरव, अनुज आदि मौजूद रहे।