{"_id":"5b4e36544f1c1b27618b53dd","slug":"41531852372-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से निकलकर हाइवे पर पहुंच गई तीन साल की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से निकलकर हाइवे पर पहुंच गई तीन साल की बच्ची
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर लावारिस घूमती मिली बच्ची
शामली। तीन साल की बच्ची स्कूल से निकलकर मेरठ-करनाल हाइवे पर पहुंच गई। बच्ची को लावारिस देखकर राहगीर उसे थाने में लेकर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद बच्ची को ढूंढते हुए उसके परिजन पहुंचे और बच्ची को कोतवाली से ले गए।
मंगलवार की दोपहर एक तीन साल की बच्ची झिंझाना रोड पर मेरठ-करनाल हाइवे पर घूम रही थी। नंगे पैर बच्ची को देखकर ई-रिक्शा चालक ने उससे उसके माता-पिता के बारे में पूछा, तो वह बता नहीं सकी। इस पर उसने आसपास के लोगों से पता किया, लेकिन बच्ची के माता-पिता के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। बच्ची को देखकर लोग एकत्र हो गए। दो लोग बच्ची को लेकर कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने वायरलेस पर लावारिस बच्ची का हुलिया बताते हुए पूरे जिले में इसकी सूचना दे दी। दोपहर दो बजे एक बुजुर्ग महिला कोतवाली में पहुंची और बच्ची को अपनी पोती बताते हुए उसका नाम दृष्टि पुत्री अनुज निवासी मोहल्ला नोकुआं रोड बताया। उसने बताया कि बच्ची को आज पहली बार मोहल्ले के एक स्कूल में पढ़ने के लिए बैठाया था। जब वह बच्ची घर नहीं पहुंची तो बच्ची की तलाश हुई, जिसके बाद वह सूचना देने के लिएए कोतवाली में आई। पुलिस ने बच्ची को उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया।