{"_id":"5b4cecab4f1c1b4e748b53b5","slug":"41531767979-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, कोहराम
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
बाईपास रोड पर स्थित हीरा कॉलोनी निवासी सुशील की 10 वर्षीय पुत्री आंचल सोमवार सुबह नौ बजे अपने घर के अंदर सामान रखने गई थी। तभी वहां सांप ने उसको डस लिया। चीख सुनकर अंदर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बच्ची बेहोश पड़ी है। आनन-फानन में बालिका को शामली प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन जनपद बागपत के बड़ौत क्षेत्र में बालिका के शव को लेकर सपेरों के पास पहुंचे, लेकिन सपेरों ने बालिका में दम नहीं होने से उसे वापस भेज दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि सुशील के चार बेटियां थी। पूर्व में तीन की बीमारी के कारण मौत हो ग्रइ थी, जबकि एक की आज सर्पदंश से मौत हो गई। अब सुशील के तीन बेटे रह गए हैं।