{"_id":"5b2bf9fd4f1c1b64068b7771","slug":"41529608701-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में बाबा टिकैत की प्रतिमा हटाने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में बाबा टिकैत की प्रतिमा हटाने पर रोष
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शामली।
किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की इलाहाबाद में प्रतिमा हटाए जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि बाबा टिकैत की प्रतिमा पुन: स्थापित कराई जाए। चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा स्थापित नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जावेद तोमर के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे। डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि इलाहाबाद में प्रशासन ने किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाकर दुस्साहसिक कार्य किया है, जिसे किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर कुलदीप पंवार, मास्टर जाहिद, पुष्पेंद्र निर्वाल, आरिफ, चिंटा निर्वाल, समरपाल सिंह तोमर, आशीष, जितेंद्र निर्वाल, प्रदीप त्यागी, विनोद निर्वाल, शहजाद, ओमबीर पटवारी, पदम, ईश्वर फौजी आदि मौजूद रहे।