फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अलग-अलग जनपदों के शूटरों ने लगाए सटीक निशाने

अलग-अलग जनपदों के शूटरों ने लगाए सटीक निशाने

Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग जनपदों के शूटरों ने लगाए सटीक निशाने
शूटरों ने लगाए सटीक निशाने
विज्ञापन

शामली। एके रायफल क्लब में स्वर्गीय कटार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से पहुंचे शूटरों ने सटीक निशाने लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शहर के बुढ़ाना रोड स्थित एके रायफल क्लब में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता का बुधवार को दूसरा दिन रहा। शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बड़ौत, बागपत, देहरादून आदि जनपदों व राज्य के शूटरों ने हिस्सा लेकर अचूक निशाना साधा। शामली रायफल क्लब के शूटर रोहित ने रायफल वर्ग में 600 अंकों में से 586 का स्कोर बनाया। एके रायफल क्लब के आयुष ने 200 में से 178 अंक पाए। बागपत के हिमांशु डागर ने पिस्टल वर्ग में 400 में से 377 अंक पाए। यूथ स्पोर्ट एकेडमी के अजय मलिक ने रायफल वर्ग में 600 में से 580 अंक पाए। स्टार एकेडमी के लवी पंवार ने 400 में से 383 अंक पाए और मनीष सहरावत ने 400 में से 377 अंक प्राप्त किए। क्लब संचालक अक्षित कुमार ने सभी शूटरों को शूटिंग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विदुल बालियान, अंकित बटार, अर्जुन शर्मा, शिव गौरव, दीपक सैनी, सुमित व सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed