{"_id":"5af48d164f1c1b56098b92b4","slug":"41525976342-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से कम नंबर आने पर मंदिर में जा बैठी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से कम नंबर आने पर मंदिर में जा बैठी युवती
Updated Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
परिवार पर बोझ हूं, अब नहीं जाऊंगी घर
शामली। हाईस्कूल में बड़ी बहन से कम नंबर आने पर दुखी एक छात्रा मंदिर में जाकर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को समझा बुझाकर उसके परिजनों को बुलवाकर सौंप दिया।
शामली के एक मोहल्ला निवासी दो बहनों ने इसी सत्र में कक्षा दस की परीक्षा दी थी। हाल ही में यूपी बोर्ड का रिजल्ट भी घोषित हुआ तो छोटी बहन के 82 प्रतिशत तो दूसरी के 74 प्रतिशत अंक आए। बुधवार को दोनों बहनों के बीच इस बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इससे दुखी होकर बड़ी बहन घर से निकल कर नगर के एक मंदिर में जाकर बैठ गई। काफी देर तक जब युवती बैठी रही तो आसपास के लोगों ने उससे पूछा तो वह रोते हुए कहने लगी कि वह अपने परिवार पर बोझ है और अब घर नहीं जाना चाहती। इस पर लोगों ने उससे उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके परिजनों को भी बुलवा लिया। बाद में समझाने बुझाने के बाद वह अपने परिजनों के संग चली गई। एसआई अनोखा सिंह ने बताया कि युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।