फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ामदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए- मृगांका सिंह

ामदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए- मृगांका सिंह

Mon, 26 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
ामदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए- मृगांका सिंह
नामदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए- मृगांका सिंह
विज्ञापन

शामली।
गांव कपूरगढ स्थित प्राचीन नामदेव मंदिर में चल रहे नामदेव समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ।
इस दौरान नामदेव समाज के मेधावी छात्र छात्राओं तथा अलग अलग क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा वर्मा पूर्व मेयर नगर निगम देवास (मध्य प्रदेश) तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मृगांका सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान मृगांका सिंह ने कहा कि संत नामदेव जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए तथा आज समाज को उनके बताए हुए सतमार्ग पर चलने की आवश्यकता है। वहीं, मुजफ्फरनगर से सांसद डाक्टर संजीव बलियान ने कहा कि नामदेव समाज ने हमेशा भाईचारे की मिसाल पेश की है। इसके बाद संत नामदेव जी का फूलों से श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम नामदेव और अनिल नामदेव ने किया। इस दौरान डाक्टर पवन नामदेव, राजेंद्र पहलवान, राजकुमार नामदेव, डाक्टर राजेंद्र कुमार, रवि कुमार, रामकिशन, संदीप नामदेव, रजनीश नामदेव, विवेक नामदेव, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed