फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कृषि विज्ञान केंद्र की भूमि हस्तांतरित होने की प्रक्रिया हुई पूरी

कृषि विज्ञान केंद्र की भूमि हस्तांतरित होने की प्रक्रिया हुई पूरी

Sat, 17 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र की भूमि हस्तांतरित होने की प्रक्रिया हुई पूरी
शामली। आखिरकार शामली जिले में कृषि विज्ञान केंद्र की 8.5 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। मेेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अवध नारायण सिंह 21 फरवरी को शामली आकर हस्तांतरित भूमि पर कब्जा लेंगे।
विज्ञापन

2011 में जनपद बनने के बावजूद शामली में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना नहीं हो पाई थी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा (मुजफ्फरनगर) के शामली जिले के गांव जलालपुर स्थित कृषि फार्म की भूमि को कृषि विज्ञान केंद्र शामली के लिए हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए कैराना से भाजपा सांसद ने भी कृषि मंत्रालय में पैरवी की थी। इसी के चलते भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली ने शामली, हापुड़, अमरोहा, संभल, मुुुरादाबाद, बंदायू और मुजफ्फरनगर में नए कृषि विज्ञान केंद्र की स्वीकृति दी थी। फिर राज्य सरकार ने भी कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना पर मुहर लगाई, तो केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से एक टीम शामली आकर जलालपुर में कृषि भूमि का निरीक्षण करके मिट्टी का नमूना लेकर गई थी।
विज्ञापन

वहीं, केवीके बघरा के कृषि फार्म की भूमि को हस्तांतरित करने के लिए गत चार फरवरी को बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह से मिलकर पत्रावली सौंप दी। डीएम ने शामली कृषि विज्ञान केंद्र के नाम भूमि हस्तांतरित करने के लिए शामली तहसीलदार राकेश त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी। तहसीलदार सदर राकेश त्यागी ने बताया कि जलालपुर कृषि फार्म की 8.5 हेक्टेयर भूमि शामली कृषि विज्ञान केंद्र के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अवध नारायण सिंह शामली आकर कृषि विज्ञान केंद्र की भूमि पर कब्जा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के निदेशक प्रसार एसके सचान ने बताया कि वह कानपुर में है। शामली कृषि विज्ञान केंद्र मेरठ स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के आधीन है। कृषि विश्वविद्यालय से उत्तर प्रदेश शासन, कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसी वित्तीय वर्ष में शामली कृषि विज्ञान केंद्र के लिए बजट मिल जाएगा। बजट के साथ कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed