फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्थानांतरण को उमड़ी शिक्षकों की भीड़, कराई काउंसलिंग

स्थानांतरण को उमड़ी शिक्षकों की भीड़, कराई काउंसलिंग

Sun, 18 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्थानांतरण को उमड़ी शिक्षकों की भीड़, कराई काउंसलिंग
शामली। अंतर जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद शनिवार को बीएसए कार्यालय में शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। जनपद के पांचों ब्लाकों के 210 शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। इसमें महिला शिक्षिकाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। रविवार को भी काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षकों की ओर से अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए गए है। इसके बाद बीएसए कार्यालय में बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक प्रपत्र जमा कराए गए। शनिवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षक काउंसिलिंग कराने पहुंचे। आवेदनों में सभी ने अपनी अपनी मजबूरियां दर्ज करा रखी थी। किसी ने परिवार के सदस्य की बीमारी तो किसी ने छोटा बच्चा होने की बात रखी है। दूसरे जनपद में स्थानांतरण कराने के लिए पुरुष शिक्षक की अपेक्षा महिला शिक्षिकाओं की संख्या अधिक रही। पहले दिन 210 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई। पुुरुष शिक्षक केवल 24 जबकि महिला शिक्षिका 186 रही।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि कुछ शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी हुई है, जिस कारण वह उपस्थित नहीं हो सके। सचिव के निर्देश पर रविवार को भी काउंसिलिंग की जाएगी। बचे हुए आवेदनकर्ता रविवार को भी अपनी काउंसिलिंग करा सकते है। उन्होंने बताया कि पहले दिन शामली ब्लाक के 36, कांधला ब्लाक के 83, कैराना ब्लाक के 23, ऊन ब्लाक के 26 और थानाभवन ब्लाक के 42 शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई। इस दौरान सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी, कार्यालय सहायक दीपेंद्र, जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed