{"_id":"5a43e7334f1c1bd1408bf486","slug":"41514399539-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराएं नहीं, मुसीबत का डटकर सामना करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराएं नहीं, मुसीबत का डटकर सामना करें
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से छात्राओं और महिलाओं को नववर्ष का बधाई संदेश नारी सशक्तीकरण के रूप में दिया है। पुलिस ने विभिन्न स्कूल कॉलेजों में मुख्यमंत्री का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया तथा आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।
शामली में मुंडेट गांव स्थित जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में आदर्श मंडी थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने छात्राओं को मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया तथा वूमेन पावर लाइन और नारी सशक्तीकरण की अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर है। इसी के चलते एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया और वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा का विस्तार किया गया। नारी सशक्तीकरण व सुरक्षा की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं, ताकि नारियों को सुरक्षित माहौल मिले। इस अभियान को सफल बनाने में छात्राओं और महिलाओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और पुलिस का सहयोग करना चाहिए। वहीं, वूमेन पॉवर लाइन के तहत स्कूलों में बनने वाली पॉवर एंजिल के लिए फार्म भी सौंपे गए। प्रत्येक थाना प्रभारी को 30 फार्म दिए गए हैं, जो स्कूल कॉलेजों में छात्राओं को दिए जाएंगे। पावर एंजिल बनने वाली छात्राएं एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) का दर्जा रहेगा। पुलिस उन्हें परिचय पत्र बनाकर देगी, सराहनीय योगदान करने वाली पावर एंजिल को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेशभर में दो लाख पावर एंजिल बनाई जाएंगी।
छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए
कैराना। पुलिस ने नगर के आर्य कन्या इंटर कालेज में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स बताए। एसएसआई सुनील दत्त ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के दौरान नारी को घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि हिम्मत से मुकाबला करना चाहिए। ताकि सामने वाले का हौसला पस्त हो जाए। आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को अपने पास मिर्च-पाउडर रखना चाहिए तथा पेन-पेंसिल अथवा अन्य सामान से ही हमला कर देना चाहिए। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 व डायल-100 आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक खुर्र्शीद अली, महिला कांस्टेबल प्रियंका और शालू आदि भी मौजूद रहे।