{"_id":"5a32b8534f1c1bb6678c1db9","slug":"41513273427-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रोनिक नेशनल मार्किट योजना में शामली मंडी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रोनिक नेशनल मार्किट योजना में शामली मंडी शामिल
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रानिक नेशनल मार्केट योजना में शामली मंडी शामिल
शामली। केंद्र सरकार के निर्देश पर ऑनलाइन नेशनल मार्केट योजना में प्रदेश की 100 कृषि मंडियों में शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों की तीन कृषि उत्पादन मंडियां शामिल हैं। योजना में शामिल सबसे ज्यादा कारोबार में हिस्सा करने वाले तीन व्यापारियों व एक किसान को एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने प्रशस्ति पत्र व शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को भैंसवाल रोड कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मंडी समिति के चेयरमैन व एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि योजना में वर्ष नवंबर 2017 में प्रदेश की 100 मंडियों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर मंडी शामिल है। केंद्र सरकार की सभी मंडियों को योजना की शामिल करने की तैयारी है। योजना में सबसे ज्यादा किसानों व व्यापारियों की हिस्सेदारी करने वालों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने किसानों, व्यापारियों को ई -नाम में ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया है। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने व्यापारी अरुण देशवाल, छोटूराम, बाबूूराम सैन व किसान को हरपाल सिंह पटनीपरतापुर को प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मंडी परिषद द्वारा संचालित कल्याण कारी योजनाओं के तहत ममता पत्नी विनोद राणा निवासी बनत को व्यक्तिगत दुघर्टना सहायता योजना में 28 हजार रुपये, राजवीर ग्राम ताजपुर सिंभालका को 30 हजार रुपये, खलिहान अग्नि कांड में बनत निवासी अरविंद कुमार को 18 हजार रुपये, रामपाल निवासी खरड़ को 15 हजार रुपये, खिलारी सिंह खरड़ को 15 हजार रुपये, वेदपाल निवासी खरड़ को 15 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। इस मौके पर मंडी समिति के सचिव विश्वेद्र कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक नेशनल मार्केट योजना के तहत ई- नाम दिवस हर माह की 14 तारीख को मनाया जाएगा।