{"_id":"5a1ef87b4f1c1b72548c04a9","slug":"41511979131-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर रहेगा तीसरी नजर का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर रहेगा तीसरी नजर का पहरा
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर निकाय चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्लान तैयार किया है। इसमें मतगणना स्थल की सुरक्षा इंतजामों के साथ ही ऐहतियातन सावधानियां भी शामिल हैं। मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी होगी।
जिले में एक दिसंबर को शामली, कैराना और झिंझाना में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना होनी है। शामली स्थित कृषि मंडी में नगर पालिका शामली, नगर पंचायत एलम, बनत, थानाभवन और जलालाबाद की मतगणना होगी। वहीं कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में नगर पालिका कैराना और कांधला, झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में झिंझाना, गढ़ीपुख्ता तथा ऊन नगर पंचायत की मतगणना होगी। तीनों ही स्थानों पर मतगणना की तैयारियां अंतिम रूप में पहुंच गई हैं। बैरिकेडिंग हो चुकी हैं, तो मतगणना स्थल के चारों तरफ जालीदार बाड़ लगा दी गई है। इसके अलावा मतगणना कर्मियों का सीटिंग प्लान भी बन चुका है। बुधवार को कुर्सी और टेबिल बिछा दी गई।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतगणना स्थल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से किसी प्रकार का विवाद करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
मतगणना के लिए जरूरी सामान
नगर निकाय चुनाव के मतपत्रों की गणना के लिए ड्यूटी में लगे कर्मियों के पास कुछ जरूरी सामान भी साथ रखा जाएगा। उनमें पेंसिल दो, बाल पेन पांच, कागज (फुल स्केप) 10 पन्ने, गीला स्पंज या छोटे प्याले में पानी, सुतली 250 ग्राम, रबर बैंड 50 ग्राम, पेपरवेट चार और मतगणना प्रारूप आवश्यकतानुसार, मतपत्रों को सील करने के लिए बांसी कागज, धागा, ब्लेड, सूजा, सीलिंग मैटेरियल, मोमबत्ती, ट्रे, निर्वाचन परिणाम पंजिका, रबर स्टांप, ब्रास सील और केलकुलेटर आदि सामग्री रखी जाएगी।
परीक्षण के बाद होगा निरस्त वोट का फैसला
गलत मुहर लगने अथवा अन्य कारणों से वोट निरस्त करने के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर पीठासीन अधिकारी परीक्षण करेंगे। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी उसका परीक्षण करेंगे। यदि मतपत्र नकली है अथवा मुहर के स्थान पर किसी प्रकार का विशेष चिह्न लगाया गया है, तो सही परीक्षण होने पर ही वोट निरस्त होगी।
मतगणना एजेंट बनवाने में जुटे रहे प्रत्याशी
मतगणना के लिए अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों की मतगणना एजेंट बनवाने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में भारी भीड़ रही। रिटर्निंग अधिकारियों ने मतगणना एजेंटों के पास बनाकर जारी किए। इसी तरह कैराना और झिंझाना में भी रिटर्निंग अधिकारियों के यहां मतगणना एजेंटों का पास बनवाने वालों की भीड़ लगी रही।
बाहरी व्यक्ति नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट
नगर निकाय चुनाव में वही व्यक्ति किसी प्रत्याशी का मतगणना एजेंट बन पाएगा, जो स्थानीय निवासी हो। इनके अलावा जनप्रतिनिधियों को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है कि मतगणना एजेंट बनाने के दौरान सावधानी बरती जाए।