फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में नहीं हो रहे पंजीकरण

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में नहीं हो रहे पंजीकरण

Tue, 14 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में नहीं हो रहे पंजीकरण
शामली।
विज्ञापन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में पंजीकरण कराने में विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधन लापरवाही बरत रहे हैं। विद्यालयों का पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण होना है, जिसके बाद स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की घोषणा होनी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हिदायत दी है कि यदि 15 नवंबर तक पंजीकरण पूर्ण नहीं कराए गए, तो लापरवाही मानते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाना है, जिनमें स्वच्छता को लेकर अच्छे कार्य किए गए हैं। इसके लिए सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना है। साथ ही गूगल प्ले स्टोर से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 एप डाउनलोड करके सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी करानी है। इस संबंध में पांच अक्तूबर को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एबीआरसी एवं एनपीआरसी की कार्यशाला भी कराई गई तथा कई बार पत्राचार किया जा चुका है। बावजूद इसके अधिकांश विद्यालयों ने पंजीकरण नहीं कराया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने समस्त खंड एवं नगर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि न्याय पंचायतवार टीमें बनाकर 15 नवंबर तक विद्यालयों का पंजीकरण कराया जाए।
विज्ञापन

दिव्यांगता के मापन को लगेंगे शिविर
शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की दिव्यांगता मापन के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें शारीरिक, दृष्टि एवं श्रवण अक्षम बच्चों की दिव्यांगता मापने के साथ ही उपकरण उपलब्ध कराए जाने हैं। इसके तहत 17 नवंबर को बीआरसी ऊंचा गांव में कैराना, कांधला और ऊन ब्लाक तथा 18 नवंबर को बीआरसी बनत में शामली और थानाभवन ब्लाक क्षेत्र के बच्चों का मापन होगा। योजना के तहत उपकरणों का वितरण एलिम्को कानपुर के सहयोग से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed