{"_id":"5a03492a4f1c1b74698ba566","slug":"41510164778-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आदेश पर काटे गए पुलिसकर्मियों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के आदेश पर काटे गए पुलिसकर्मियों के चालान
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
काटे गए पुलिसकर्मियों के चालान
शामली। शहर की यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के भी चालान किए। यातायात पुलिस की चेकिंग से पुलिसकर्मियों में ही खलबली मच गई।
शहर की यातायात व्यवस्था को दुुरुस्त करने के लिए एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने यातायात पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सीओ यातायात एके सिंह के नेतृत्व में टीएसआई भंवर सिंह ने विजय चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने पुलिस लिखे वाहनों का चेक किया तथा उनके चालान करने शुरू कर दिए। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान जिले में तैनात तीन कांस्टेबलों के चालान कर दिए, इनमें एक कांस्टेबल यातायात पुलिस में तैनात है। इसके अलावा सात अन्य पुलिसकर्मियों के चालान किए। टीएसआई भंवर सिंह ने बताया ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस दो दिनों में अभी तक कई ट्रक सीज कर दिए तथा करीब साढ़े चार लाख रुपये का जुर्माना वसूल लिया।