फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिकायत के निस्तारण के लिए भेज दी झूठी रिपोर्ट

शिकायत के निस्तारण के लिए भेज दी झूठी रिपोर्ट

Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शिकायत के निस्तारण के लिए भेज दी झूठी रिपोर्ट
झिंझाना।
विज्ञापन

नाले में कूड़ा भरा होने के कारण इससे निकलने वाली दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। इसकी शिकायत डीएम से की गई। डीएम के आदेश पर अधिकारी गांव में गए तो, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं कराया। अधिकारी ने समस्या निस्तारण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी। पीड़ित ने तीसरी बार शिकायत डीएम से की है।

गांव नौनांगली निवासी अजीत सिंह ने जिलाधिकारी को ऑनलाइन तीन अक्तूबर को शिकायत कर पानी निकासी के लिए पूर्व में बने नाले में ग्रामीणों द्वारा कूड़ा करकट डालकर अवरुद्ध करने का आरोप लगाया था। इस कारण कूड़े के ढेर से बीमारी के फैलने का डर बना हुआ है। एडीओ पंचायत मांगेराम शर्मा ब्लॉक ऊन ने 17 अक्तूबर को अपने जवाब में कूड़े को उठवा दिया है कि रिपोर्ट भेजी थी, जबकि वहां स्थिति ज्यों की त्यों है। अजीत सिंह ने दोबारा इसकी शिकायत डीएम को कर दी थी। इस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेकर तीन नवंबर को इस कूड़े को वहीं जला दिया था और इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी, लेकिन कूडे़ का ढेर वहां से नहीं हटवाया। सोमवार को कूड़े का ढेर ज्यों का त्यों पड़ा होने के चलते शिकायतकर्ता ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर एडीओ पर अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया है। बीडीओ डाक्टर विपिन राठी ने इस तरह की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed