फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रावण वेदवती संवदा को देखने उमड़ा जन सैलाब

रावण वेदवती संवदा को देखने उमड़ा जन सैलाब

Mon, 18 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
रावण वेदवती संवदा को देखने उमड़ा जन सैलाब
कैराना।
विज्ञापन

गौशाला भवन में शनिवार को रामलीला के दूसरे दिन रावण और वेदवती संवाद का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव गोयल प्रबंधक डीके स्कूल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान रामलीला में हो रहे कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कुशध्वज ऋषि कन्या वेदवती मार्ग से भटकी हुई जंगल में भ्रमण कर रही थी। तभी इसी दौरान महाराजा रावण जंगल में आये और वेदवती को देखकर उस पर मोहित हो गये। रावण ने वेदवती को आकर्षित करने के लिये भरसक प्रयास किये, लेकिन वह नहीं मानी। वेदवती ने रावण को शाप दिया की हे रावण मैं जनकपुर में जन्म लेकर तेरी मौत का कारण बनूंगी। इसके बाद वेदवती अग्नि में सती हो गई। वेदवती का अभिनय शिवम गोयल, रावण शगुन मित्तल, शिव जी का मनोज मित्तल, मारीच ऋषिपाल शेरवाल, मेघनाथ का मोहित, मंत्री को जयपाल, नंदी का आयुष, शुक्र राकेश गर्ग उर्फ सप्रेटा, शनि अनिल कुंगरवाल, सेवक पुनीत गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed