फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जाम का खेल, सिस्टम हुआ फेल

जाम का खेल, सिस्टम हुआ फेल

Wed, 13 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जाम का खेल, सिस्टम हुआ फेल
विजय चौक पर जाम लगने से जिंदगी सांसत में
विज्ञापन

शामली। शहर में जाम के कारण आम से खास सभी की जिंदगी सांसत में है। शहर के जिस चौराहे पर देखो वहां जाम ही जाम लगा रहता है। लंबी लाइन लगने के कारण वाहन रेंगते नजर आते हैं। जाम के कारण भी छोटे छोटे हैं। एक तो सड़क पर हुआ अवैध अतिक्रमण जाम को बढ़ावा दे रहा है, तो सड़क पर कहीं भी खड़े कर दिए गए यात्री वाहनों की अराजकता भी इसका कारण है।
अमर उजाला टीम ने मंगलवार को शामली के विजय चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था की हकीकत जानने की कोशिश की। टीम ने पाया कि जाम के कारण मुसाफिरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के पानीपत, करनाल के अलावा दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से माल वाहक वाहन इसी चौराहे से होकर गंतव्य की तरफ निकलते हैं। इस कारण भारी वाहनों की लाइन दिनभर लगी रहती है। रात में यह चौराहा साफ नजर आता है, लेकिन दिन में यहां से दुपहिया वाहन आसानी से निकल पाना मुश्किल है। नियम तोड़ने वाले ई रिक्शा चालक और कार चालक मनमानी करते हुए चौराहे पर ट्रक के आगे खड़े हो जाते हैं, जिसे पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते हैं।
विज्ञापन

करनाल की तरफ से भारी वाहनों की अधिकता के साथ ही रेत, डस्ट और रोड़ी से लदे वाहनों की भीड़ दिन भर रहती है। इन वाहनों के कारण जाम लगने पर विजय चौक से एक किलोमीटर दूर तक करनाल रोड पर वाहनों की लाइन लग जाती है, तो दूसरी तरफ अजंता चौक तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। सवाल यह है कि ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस इन छोटे छोटे कारणों पर गौर कर ले और गंभीरता से समाधान का प्रयास करे, तो जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------ जाम लगने के कारण
-- विजय चौक पर कैराना रोड की तरफ अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। टैक्सी वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। पानीपत और कैराना की तरफ से आने वाले वाहन इन टैक्सी वाहनों के कारण जाम में फंस जाते हैं।
-- ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक लाइट होनी चाहिए, लेकिन वाहनों की अधिकता के बावजूद विजय चौक पर ट्रैफिक लाइट व्यवस्था नहीं है।
-- बसें और अन्य यात्री वाहन विजय चौक के पास ही सड़क पर रोक दिए जाते हैं। इस कारण भी जाम लगा रहता है। वहीं, सड़क पर ही रेहड़ी वाले और ई रिक्शा खड़ी रहने के कारण जाम को बढ़ावा मिलता है।
-- विजय चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए चार सिपाही तैनात रहते हैं। यदि पुलिस अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाए, तो नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विधायक तेजेंद्र निर्वाल विधानसभा में उठा चुके हैं मुद्दा
शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या को शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी विधानसभा में उठा चुके हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि शामली को जामनगर कहा जाए, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनके द्वारा यह मुद्दा उठाने के बाद भी व्यवस्था में कोई परिवर्तन नजर नहीं आया और ट्रैफिक जाम के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

---- वर्जन ----
अभी विजय चौक पर पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, यह भी जाम का मुख्य कारण है। साथ ही अवैध टैक्सी स्टैंड पर भी पूर्व में कार्रवाई की गई थी। अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed